गया, जनवरी 28 -- बांकेबाजार के नौहर मध्य विद्यालय में बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद और शिक्षक जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। आराध्या, खुशी सोनाली और मंजू ने स्वागत गान से अतिथियों व दर्शकों का स्वागत किया। बच्चों ने 'अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे' देशभक्ति गाना से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक 'पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया' द्वारा बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सड़क सुरक्षा गाना, नशा मुक्ति गाना, भारत का संविधान बड़ा महान गाना आदि एक से बढ़कर एक प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शिक्षक संजय प्रसाद, रेखा कुमारी, सविता कुमारी, रीना कुमारी, अगस्त कुमार, बृजेश कुमार, प्रीति, रेशमी कुमारी गुप्ता सहित लगभग 500 दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.