चंदौली, मार्च 13 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष पीटी प्रदर्शन कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा।विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कला व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.