बलिया, मई 29 -- रसड़ा। 93 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 283 के आठवें दिन गुरुवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, लोक नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शुभारंभ कैम्प कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण व टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरे परिसर में उत्साह व देशभक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- कैडटों को मैप रीडिंग व ऑप्टिकल उपकरणों का प्रशिक्षण कैडेट्स की प्रस्तुतियों को अधिक...