फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल ने एयरफोर्स रोड स्थित जगदंबा मंदिर में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित बैसाखी उत्सव पारंपरिक उत्साह से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पं. मूलचंद शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद जसवंत पंवार सैनी रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मूलचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएं और लोकगीत हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि फरीदाबाद में बसे उत्तराखंड समाज ने अपनी संस्कृति को जीवित रखने का सराहनीय कार्य किया है। संस्था के अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि ...