जौनपुर, अप्रैल 3 -- जौनपुर, संवाददाता। सिरकोनी विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय सेहमलपुर में गुरुवार को शिक्षा चौपाल और विद्यालय वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य निपुण भारत अभियान को मजबूत करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने नव नामांकित बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें कॉपी-पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान 20 नए बच्चों का नामांकन कराया गया। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, तभी बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। कार्यक्रम में आरूषि यादव और आयुषी यादव की बनाई कलाकृति मुख्य आकर्षण रही। मुख्य विकास अधिकारी ने कलाकृति की सराहना करते हुए दोनों छात्राओं और उनकी ...