सोनभद्र, अप्रैल 2 -- घोरावल। प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी घोरावल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार और अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान अध्यापिका कौशर जहाँ सिद्दीकी के नेतृत्व में रिटायर्ड शिक्षकों राम प्रसाद, राम किसुन यादव, शिवराम, बच्चू मास्टर को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विद्या प्रसाद दुबे, शिव शंकर, राजेश पटेल, राजेश वैश्य, नीलम गिरि, संगीता, राजीव सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...