पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, डीडीओ संजय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पशुपालन समेत कई विभागों का सहयोग रहा। इस मौके पर एआर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल इंतजार ख़ान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीआरडी जवान शाहमत खां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियापीलीभीत। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प...