मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मोरना इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं पदक देकर पुरस्कृत किया। जिसमें छात्रों के साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कैप्टन प्रवीण चौधरी, डायरेक्टर विराज तोमर, प्रधानाचार्या अलका वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। जिसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी, राजस्थानी व गुजराती वेषभूषा में मनोहारी प्रस्तुति दी। समापन पर कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग में वंशिका, नैना, सक्षम, अन्शिका, अमृत, परी वाणिज्य वर्...