दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। बिहार दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटों एवं मेडल आदि से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों ने स्वागत गीत से किया। इसके पश्चात बिहार गौरव गान, भाव नृत्य, स्केटिंग एवं 'गोनू झा' पर आधारित नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्लस टू देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। डीएम की सुपुत्री भाव्या ने बिहार कोकिला पद्म विभूषण शारदा सिन्हा की गीत गाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.