प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से घुंघरू प्रशिक्षण संस्थान दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम देश के शूरवीरों को नमन का आयोजन करने जा रहा है। 16 को सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन समारोह किया जाएगा तो 17 मई को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। संस्थान की अध्यक्ष मीना खन्ना के निर्देशन में संध्या के दौरान छोटे-छोटे बच्चे गीत-संगीत व नृत्य नाटिका के माध्यम से समर्पित करेंगे। यह आयोजन न्यू कैंट सदर बाजार स्थित वीकर पब्लिक स्कूल के परिसर में शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रयाग संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार व विशिष्ट अतिथि कैंटोंमेंट विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. अंसार होंगे। यह भी पढ़ें- नाट्य कार्यशाला में जुड़े अन्य सांस्कृतिक विषय यह भी पढ़ें- नागरी नाटक मंडली की नवांकुर कार्यशाला में इस वर्ष ...