रांची, दिसम्बर 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित मुख्य सीएनआई चर्च परिसर में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आई मसीही मंडलियों ने गीत, नृत्य और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। इन रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सीएनआई चर्च के पुरोहित जेम्स व्लीसन ने उद्घाटन के बाद कहा कि क्रिसमस केवल ईसाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेम और उद्धार का पर्व है। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के जीवन के बारे में कहा कि उनका जीवन प्रेम, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देता है। मनुष्य को अपने जीवन के कठिन समय में भी अपने सृष्टिकर्ता को याद रखना चाहिए, क्योंकि ईश्वर और मनुष्य के संबंध का यही मुख्य लक्ष्य है। समारोह में सीमा मिंज, मनीषा मिंज, साक्षी खलखो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.