जौनपुर, मार्च 21 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चकताली में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मना। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने की। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सामाजिक संदेश से जुड़े नाटकों की प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को देर तक बांधे रखा। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच देते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम में नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.