हमीरपुर, फरवरी 8 -- शनिवार को दयानंद सरस्वती विद्यामंदिर इंगोहटा का प्रांगण बच्चों के उत्साह और सुरों की लहरियों से सराबोर हो उठा। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक युवराज सिंह और जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों के भीतर छिपी झिझक को दूर कर उनकी प्रतिभा को तराशने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय की छात्रा आयशी, देवाशिंका, दिव्यांशी, वैष्णवी, समां, प्रांशी, पारुल, नैंसी, उन्नति, इंशिका, दर्पण और शिवांगी और हर्षवर्धन, यशवीर, रवि, भानु, देवांश और अर्पित आदि नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों में हास्य, देशभ...