जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर, संवाददाता। मड़ियाहूं विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय गौहर में रविवार को गौहर महोत्सव - उमंग 2026 का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय परिसर शिक्षा, संस्कृति और नवाचार के रंगों से सराबोर रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती पूजन करके किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नामांकन अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने को प्रेरित किया। इस दौरान बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन किया गया। शिक्षा चौपाल के जरिए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.