बलरामपुर, मार्च 15 -- गैसड़ी, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय जरवा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में थारू संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भूपेंद्र कुमार मिश्र ने करते हुए छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। विपिन कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है, जो हमें आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, राम कुमार, आमिर खान, विजय यादव आदि लोगों ने छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक की प्रस्तुति की खूब सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.