महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज आनंदनगर में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कैडेटो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सीएटीसी वेस्ट कैडेट्स एवं चैंपियंस का एवार्ड प्रतिमा,विजय लक्ष्मी, व बालक वर्ग में दीपांशु पाठक व अभिजीत को मिला। ओवर ऑल बेस्ट कैडेट्स का पुरस्कार भी अभिजीत को मिला। बीकेआईसी पिपराइच महराजगंज को ओवरऑल चैंपियन कॉलेज का पुरस्कार मिला। सभी कैडेटस को मुख्य अतिथि प्रबंधक व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।समापन पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन और राष्ट्रप्रेम ही एनसीसी की असली पहचान है। पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर एसबी गुरूंग व सुबेदार फेम बहादुर गुरूंग को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लेफ्ट...