बागपत, फरवरी 10 -- दाहा। श्री राम इंटर कॉलेज पुसार में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तोमर द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा एनी व अंशी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तोमर ने कहा कि विदाई का अर्थ संस्था से अलग होना नहीं, बल्कि यहां से शिक्षा पूर्ण कर उच्च शिक्षा एवं जीवन के नए लक्ष्य की ओर अग्रसर होना है। वहीं डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य सरकारी सेवाओं के माध्यम से देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नीलम, अंशु, शिखा, सोनू, काजल, छवि, सुनीता, कपिल मलिक, विवेक, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्...