सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन
लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।पीएम श्री मिडिल स्कूल नवाडीपाड़ा, लोहरदगा में तीन दिवसीय समर कैंप का गुरूवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। बच्चों ने स्वदेशी खेल, नृत्य-संगीत, क्विज, कविता पाठ, भाषण, हस्तकला और लोक संस्कृति आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने खेल-खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई की बारीकियों को सहज रूप में समझा तथा सीखने के नए अनुभव प्राप्त किए। शिक्षिका नेमहंती मिंज एवं नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में जुंबा व्यायाम, फिटनेस गतिविधियां, स्वदेशी खेल, प्रतिभा प्रदर्शन, हस्तकला और पठन कला में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कंचे का खेल, कविता पाठ, समूह नृत्य तथा मेरा विद्यालय, मेरा गांव विषय पर लघु भाषण प्रस्तुत किया。 यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तीन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.