सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना स्थापना दिवस
मथुरा, जुलाई 6 -- बांके बिहारी कॉलोनी स्थित श्रीरामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल का 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल संस्थापक स्वर्गीय धनंजय घोष के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक पहचान उसके भवन से नहीं, बल्कि उसके विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और उपलब्धियों से होती है। स्वर्गीय धनंजय घोष ने जिस उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की थी, उसे आगे बढ़ाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों से परिपूर्ण होकर समाज का आदर्श नागरिक बने। यह भी पढ़ें- S...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.