बागपत, दिसम्बर 21 -- कस्बे के पीआरएम पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य धूम देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा एवं उद्यमी संजय सिंघल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोक संगीत, देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीयूष शर्मा, एडवोकेट प्रत्यक्ष गुप्ता, विजय श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.