मेरठ, मार्च 30 -- विकास खंड सरूरपुर के गांव कक्केपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज एवं ग्राम प्रधान गौरव गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्हें बताया गया कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराना, और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि अच्छी शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गीत, नृत्य और नाटक शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.