बागपत, जनवरी 24 -- दाहा। मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर के मालादेवी जूनियर हाईस्कूल व सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौजिजाबाद नांगल भगवानपुर में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक अंचित जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक, देश भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा तोमर, अशोक पंवार, योगेंद्र शास्त्री, विक्रम शर्मा, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सरस्वती ज्ञान मन्दिर आजमपुर मुल...