सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने मनाया मातृ दिवस
मेरठ, मई 8 -- शशि मदन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मातृ दिवस समारोह धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और माताओं ने मनोरंजन खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कर रैंप वॉक किया। निर्देशिका अनुमेहा सिंह और प्रधानाचार्या संगीता भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित माताओं का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, नृत्य, गीत-संगीत, समूह गान और माताओ को समर्पित लघु नृत्य नाटिका के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को आत्मीय अंदाज में प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर अनुमेहा सिंह ने सभी माताओं को मातृदिवस की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- गुरुनानक स्कूल में मना मदर्स डे प्रो. वाइस चेयरपर्सन शशि सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.