चम्पावत, फरवरी 25 -- लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक का सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। शिविर के समापन में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। राजकीय प्राथमिक स्कूल पऊ में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल रौतेला की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनीता जोशी ने किया। एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. सुमन पांडेय ने स्वयं सेवकों शिविर के उद्देश्यों को जीवन में लागू करने की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने शिविर में किए गए कार्यों की सराहना की। स्वयंसेवकों ने कुमाऊनी गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गौरव नाथ और मानसी अधिकारी ने किया। उत्कृष्ट शिविरार्थी संदीप ऐरी, प्ररेणा पुनेठा रहे। इस ...