बदायूं, मार्च 14 -- उझानी । एपीएम पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया।कार्यक्रम अधिकारी शुचि गुप्ता ने सात दिनों तक चली विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...