गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सराफा मंडल के तत्वावधान में बर्डघाट स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भजन गायक नन्दू मिश्रा के होली गीतों पर पदाधिकारियों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के बीच होली गीतों के बीच खूब अबीर गुलाल उड़े। होली मिलन समारोह में अतिथि के रूप में विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पुष्पदंत जैन और भजन गायक नन्दू मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरंक्षक पंकज गोयल, अनिल बर्नवाल, संतोष सराफ, दिनेश गुप्ता, हरिद्वार वर्मा, कृष्णकांत, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.