बागपत, मार्च 15 -- कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के समापन पर रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने देशभक्ति, लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। बेहतर कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विरासतों से जुडे धार्मिक लोकगीत, लघु नाटिका, नृत्य, भाषण की प्रस्तुति दी। स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा भावना का संदेश प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि लोकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन प्रीति वर्मा ने किया। द्वारा किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.