बिजनौर, फरवरी 17 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा द्वादश के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. विशेष गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग, उत्तर प्रदेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, संस्कार और परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा एकादश के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें गीत, नृत्य एवं काव्य पाठ ने सभी को भावविभोर कर दिया। द्वादश के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक बृजमोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजवीर, प्र...