देवघर, मार्च 17 -- देवघर कार्यालय संवाददाता तीन दिवसीय राजकीय वैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का उद्घाटन सोमवार को केकेएन नगर स्टेडियम में किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, देवघर नगर निगम महापौर रवि राउत, मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन, देवघर नगर निगम उपमहापौर टिप चटर्जी ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि देवघर की पुण्यभूमि केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का संगम है। यहां के बाबा वैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक हैं, सदियों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। हर वर्ष महाशिवरात्रि और श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों भक्त यहां आकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। कहा कि...