लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। सकल हिन्दू समाज की ओर से रविवार को कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर समाजसेवी सुभाष ने कहा कि हिन्दुत्व के सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए हिन्दू समाज को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंतन मनन और व्यख्यान के जरिए समाज की युवा पीढ़ी को सद्भावना, भाईचारे और संगठन की भावना को एक सूत्र में पिरोने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में जागरूकता फैलाने और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आयोजक राजीव पांडेय, आलोक के साथ ही कई साधु-संत, धर्माचार्य व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.