सिमडेगा, मार्च 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने सोमवार को ऐतिहासिक रेंगारी चर्च का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कोनपाला में स्थित क्षेत्र के प्रथम चर्च का भी अवलोकन किया। वर्ष 1965 में निर्मित रेंगारी चर्च की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व को देखकर डीसी ने इसकी सराहना की। चर्च के पल्ली पुरोहित ने उन्हें चर्च के निर्माण, इतिहास तथा इसकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण के दौरान डीसी ने चर्च परिसर में मौजूद सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परिसर में स्थित सेंट एंथनी स्कूल के भवन का भी निरीक्षण किया, जो अंग्रेज शासनकाल में वर्ष 1926 में निर्मित हुआ था। डीसी ने स्कूल भवन की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए उसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने चर्च परिसर में पेयजल, शौचालय एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.