लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ। लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड की ओर से मंडपम हॉल में भव्य सांस्कृतिक उत्सव 'आई एम द बेस्ट' का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सक्सेना (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय) और विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय) ने किया। संस्थापक सुनील मिश्रा ने बताया कि यह मंच प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सतत प्रयास है। इस 3-इन-1 उत्सव में 'सिंगिंग कॉन्टेस्ट सीजन-5' की शुरुआत हुई, जिसके प्रोग्राम डायरेक्टर विश्वास वर्मा रहे, जबकि निर्णायक मंडल में प्रदीप अली व अनुष्का सिंह शामिल थे। इस दौरान एलसीडब्ल्यूडब्ल्यू के 85 सदस्यों के अनुभवों से सजी पुस्तक 'अविस्मरणीय यात्रा-वृत्तांत' का लोकार्पण हुआ। इसमें मनीष कुमार श्रीवास्तव (अमेरिका) को प्रथम, सुनील 'सत्यवक्ता' को प्रथम रनर-अप व श्रीराम नाथ व लक...