मऊ, जून 20 -- मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित गाजीपुर तिराहे पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य, जागरूकता गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। प्रस्तुत कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, किसान कल्या...