मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। घरों की खिड़कियों से जब हवाओं को अंदर आने की मनाही हो तो समझ सकते हैं कि उस शहर की हवा कितनी दमघोंटू होगी। सांसों में घुल रही धूल और धुएं के कारण बढ़ती बीमारियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में शहर से लेकर गांव तक प्रदूषण की समस्या गंभीर है। जाड़े में तो शहर के कई इलाके हफ्तों डेंजर जोन में रहते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक ठंड के मौसम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अपने अधिकतम स्तर 500 पर पहुंच जाता है। यह स्थिति कई दिनों तक लगातार बनी रहती है। खासकर शास्त्रीनगर इलाके में अधिक समस्या होती है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट और एमआईटी/दाउदपुर कोठी इलाके में भी अक्सर एक्यूआई का मीटर डेंजर जोन में 300 से ऊपर चला जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक भौगोलिक व मौसम से जुड़े त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.