सांसे रोक देने वाले मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हराया, 19वें ओवर में पलटी बाजी
नई दिल्ली, जून 19 -- ICC Womens T20 World Cup 2026 का 12वां मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को मात्र 7 रनों से जीत मिली। स्कॉटलैंड अपनी दूसरी जीत की तरफ कदम बढ़ा रही थी, मगर 19वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 3 विकेट लेकर बाजी ही पलट दी। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में स्कॉटलैंड 146 रन तक पहुंचने में कामयाब रही थी। अगर 19वें ओवर में वो 3 विकेट ना गिरे होते तो हमें वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला और सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता था। वेस्टइंडीज इस जीत के साथ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं स्कॉटलैंड तीसरे नंबर पर खिसक गई है। यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड रोमांचक मैच के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.