भदोही, मार्च 17 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कारों का ऐलान सोमवार को किया गया। कालीन नगरी की शान स्वर्गीय डा. राज कुमार श्रीवास्तव को मरणोपंरात रंगमंच नौटकी निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। जानकारी के बाद कालीन नगरी के लोगों में हर्ष व्याप्त है। प्रयागराज जिले के मुंडेराग्राम गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव के बेटे डा. राज कुमार श्रीवास्तव को बाल्य काल से नौटंकी में रूचि थी। पठन-पाठन के बाद नौकरी करने लगे। उसके बाद वे ज्ञानपुर में आकर बस गए। इन दिनों परिवार प्रोफेसर कालोनी में निवास करता है। उनकी माता का नाम लक्ष्मी देवी एवं पत्नी का रीता श्रीवास्तव था। बेटे ऋतुराज श्रीवास्तव हैं। बेटी ऋतिका, ऋषिका, ऋचा श्रीवास्तव हैं। पोते ओम श्रीवास्तव ने बताया कि 2006 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.