मेरठ, सितम्बर 12 -- गीता शोध संस्थान मथुरा में आयोजित तीन दिवसीय 'श्रीकृष्ण राष्ट्रीय कला कार्यशाला' का समापन समारोह कलाकारों के लिए विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 20 चित्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण प्रेम, माखन चोरी, गौ-प्रेम, बांसुरी वादन एवं गिरिराज धारण सहित ब्रज संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी विशिष्ट कला शैलियों में कैनवास पर जीवंत किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी ने सभी कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और कलाकारों से उनकी रचनाओं के विषय, भाव तथा उनके पीछे की कल्पना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने मेरठ के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार, मूर्तिकार एवं चित्रकार डॉ. प्रिंस राज की कलाकृति 'मुरली मनोह...