बुलंदशहर, मई 28 -- सांसद डॉ.भोला सिंह से नवीन अनाज मंडी शिकारपुर में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की गई है। सांसद ने जल्द ही हाई मास्क लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है। नवीन अनाज मंडी आढ़ती संघ शिकारपुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉ. भोला सिंह से मिला और अनाज मंडी परिसर में समुचित रोशनी की व्यवस्था हेतु दो हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की। व्यापारियों ने सांसद को बताया कि अनाज मंडी में जल्द ही मक्का और धान की आमद शुरू होने वाली है, जिस कारण कार्य देर रात तक चलता है। देर रात तक कार्य चलने के कारण अनाज मंडी परिसर में रोशनी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आढ़तियों, थोक व्यापारियों और पल्लेदारों को भारी दिक्कत होती है, इसलिए अनाज मंडी परिसर में सांसद निधि से दो स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.