सांसद से मिल मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग
कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। रक्षा मंत्रालय के अधीन कानपुर स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) और विभिन्न ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर 100 प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई परिवार पिछले 15 वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी। मृतक आश्रितों की ओर से दीपू अग्निहोत्री ने बताया कि वर्तमान में रक्षा प्रतिष्ठानों में अनुकंपा नियुक्ति केवल रिक्त पदों के पांच प्रतिशत कोटे के तहत दी जाती है, जबकि रेलवे और कई राज्य सरकारें मृतक आश्रितों को व्यापक स्तर पर नियुक्ति का लाभ देती हैं। सांसद रमेश अवस्थी से रक्षा मंत्रालय स्तर पर मामला उठाकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.