चंदौली, सितम्बर 4 -- चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सांसद वीरेंद्र सिंह से मिला। इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अपनी समस्याएं उठाई। किसानों ने कहा कि जिस जमीन पर प्रस्तावित सड़क के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। वही किसानों के आजीविका का प्रमुख साधन है। किसान परियोजना में अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि इसी जमीन से उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। जमीन छिन जाएगी तो भूखों मरने की स्थित उत्पन्न हो जाएगी। इस अवसर पर सांसद ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के हितों की लड़ाई हर स्तर पर मजबूती से लड़...