सांसद से मिला पेंशनर्स का प्रतिनिधिमंडल
आगरा, जुलाई 19 -- राष्ट्रीय संघर्ष समिति आगरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ईपीएस-95 पेंशनरों ने फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की। उन्होंने न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये, महंगाई भत्ता सहित लंबित चारों मांगें पूरी कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री रामबाबू गुप्ता, मंडल सचिव राजीव शर्मा, पूर्व मंडल सचिव करन सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष शब्बीर अली, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र, कुबेर सिंह, सुशील कुमार और रमेश शिकरवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.