रामगढ़, मई 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति उत्थान परिषद ने रामगढ़ सांसद सेवा कार्यालय में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से मिलकर संस्था के उत्थान और समाज के विकास को लेकर खास परिचर्चा की। इस क्रम में संस्था के अधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल को अपने संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान दिया। मौके पर विशेषरूप से संस्था के जिला अध्यक्ष धीरज राम, संयोजक बबलू राम, सक्रिय सदस्य अविनाश राम, अजय पासवान, अनिल रजक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- सांसद के नेतृत्व अरगड्डा जीएम हाउस का घेराव कल यह भी पढ़ें- लातेहार विधायक प्रकाश राम बने संसदीय संघ का सदस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...