हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ ने कचहरी पहुंचे सांसद को समस्याओं से रूबरू कराया। इस दौरान पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुस्तकालय, वाटर कूलर व अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनवाने की मांग की। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी कचहरी अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे। जहां पर जिला अधिवक्ता संघ ने उन्हें समस्याएं बताते हुए पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें. जिला अधिवक्ता संघ हमीरपुर के भूमि पर एक पुस्तकालय भवन का निर्माण कराये जाए व उसकी साज सज्जा कराने, अधिवक्ता भवन में कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण कराने, अधिवक्ताओं के बैठने के चैंबर का निर्माण कराए जाने, दो वाटर कूलर अधिवक्ता भवन में लगवाया जाने व अधिवक्ता भवन में सौ कुर्सियों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। सांसद को ज्ञापन देते समय अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, मह...