बागपत, मार्च 15 -- दिल्ली देहरादून कोरियर कॉरिडोर इकोनामिक कॉरिडोर पर सर्विस रोड की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सहेदव सिंह सांसद डा. राजकुमार सांगवान से मिले। उन्होंने सांसद से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर टीकरी से बिजरौल तक सर्विस रोड निर्माण की मांग की, साथ ही किसानों की समस्याओं का निदान कराने की भी मांग उठाई। सांसद ने उन्हें सर्विस रोड बनवाने का आश्वासन दिया। इस संजीव पंवार, कुलदीप पंवार, डॉ. नगेन्द्र चौघरी, राकेश चौधरी, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...