रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार को रामगढ़ के नई सराय अवस्थित माइंस एंड रेस्क्यू सेंटर अवस्थित सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और रामगढ़ सांसद सेवा केंद्र के क्रियाकलाप समस्याओं के निवारण के लिए किया जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच उनके उनका कार्यालय सेतु बनकर क्षेत्र के विकास में कार्य करता है निश्चित रूप से आपका यह सांसद सेवा केंद्र रामगढ़ वासियों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- सांसद के नेतृत्व अरगड्डा जीएम हाउस का घेराव कल मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा सां...