रामगढ़, दिसम्बर 16 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला अंतर्गत 15 मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा हुई है। इसे लेकर नईसराय माइंस रेस्क्यू स्टेशन स्थित सांसद सेवा केंद्र में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बुके, माला और भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। साथ ही दायित्व मिलने पर बधाई दी। कहा कि संगठन की मजबूती मंडल और बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। वहीं जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि संगठन में जमीनी स्तर पर लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.