हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को हजारीबाग झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय में जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रणजीत कुमार और पप्पू पासवान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी कमलेश राम मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेंद्र राम ने स्वागत भाषण में कहा कि संत शिरोमणि को मन चंगा और कठौती में गंगा का उपाधी देकर‌ विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कमलेश राम ने संत शिरोमणि रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दलितों के मददगार पार्टी के रूप में का...