लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान की है। इस एंबुलेंस के मिलने से जिले के जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बताया गया कि सांसद सुखदेव भगत ने पूर्व में किए गए अपने वादे को निभाते हुए 23 जनवरी को जुमे की नमाज के बाद एंबुलेंस की चाबी सौंपकर इसे सेवा कार्य के लिए समर्पित किया। यह एंबुलेंस विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित रूप से अस्पताल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पहल की सराहना करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने सांसद सुखदेव भगत को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.