सांसद सुखदेव को मिली नई जिम्मेदारी, कांग्रेसियों ने दी बधाई
गुमला, सितम्बर 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। लोहरदगा सांसद व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत को कांग्रेस का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सुखदेव भगत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी, सिसई प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.