रांची, अप्रैल 23 -- रांची, संवाददाता। ओबीसी आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से जुड़े करीब पांच साल पुराने मामले में आजसू प्रमुख सुदेश महतो और गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को एमपी/एमएलए मामलों के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने इन दोनों नेताओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिया। मामले में उक्त दो के साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, देवशरण भगत और शिवपूजन कुशवाहा शामिल हैं। इससे पूर्व अदालत ने आरोपियों पर लगे आरोपों के बारे में पूछा। इस पर सभी आरोपियों ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताया। कहा आगे ट्रायल फेस करेंगे। अदालत ने अभियोजन पक्ष को मामले में 22 मई से साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। क्या है मामला : यह मामला 8 सितंबर 2021 का है,...